फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरा तार, करेंट से बालक की मौत

Thu, 24 Sep 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायखान गोविंदपुर गांव में गुरुवार की शाम करीब 4 बजे सरकारी नलकूप पर नहाते समय हाईटेंशन तार टूटकर हौद में गिर गया। इसके चलते करेंट लगने से बालक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप
विज्ञापन


से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में ले लिया।
सरायखान गोविंदपुर निवासी बुझावन बिंद का पुत्र दीपक (8) तथा उसका छोटा भाई दिनेश (6) अपने मौसा के साथ गांव

से सटे सरकारी नलकूप पर नहाने के लिए घर से निकले। वहां पहुंचने पर दीपक जहां हौद में कूदकर उछलकूद करते हुए नहा रहा था, वहीं दिनेश हौद की नाली में स्नान कर रहा था। जबकि बच्चों के मौसा नहाकर नलकूप के पास टहल रहे

थे। इसी दौरान ऊपर से गुजरा हाईटेंशन का तार टूटकर हौद में गिर पड़ा, जिससे दीपक करेंट की चपेट में आ गया। करेंट झटका लगने से नाली में नहा रहा दिनेश भी बेहोश हो गया। हौद में तार टूटकर गिरने से मौसा शोर मचाने लगा। उसकी
विज्ञापन


आवाज सुनकर आसपास के लोग अशोक बिंद, प्रधान प्रतिनिधि हंसलाल कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। बांस के सहारे में हौदा में पड़े तार को हटाया। इसके बाद आनन-फानन में परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ दीपक और दिनेश

को जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृतक घोषित कर दिया, जबकि दिनेश को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मां उमरावती देवी लाल की मौत के गम में छाती पीटकर चीख-पुकार करने लगा। उसके आंसू थमने का

नाम नहीं ले रहे थे। इस घटना से पूरा गांव में शोक में डूब गया।

टूटकर गिरे तार की चपेट में आने से दीपक की मौत को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति जबरदस्त आक्रोश था। लोगों का कहना था ये तार इससे पहले भी तीन बार टूटकर गिर चुका था। बार-बार विभाग को इस बात के लिए अवगत

कराया जा रहा था कि यह तार पूरी तरह से जर्जर हो गया है, इसलिए इसे बदल दिया जाए, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। विभागीय लापरवाही का शिकार एक मासूम हो गया। ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में इसकी शिकायत सदर एसडीएम से भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें