जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के बीआरसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बीते एक माह से अधिक समय से रह रहे बिहार के कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया था। इस खबर को‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने कब्जा हटवाने का निर्देश दिया गया था। बुधवार की रात कब्जा खाली करवा दिया।
बीआरसीपरिसर के प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर में बीते एक माह से अधिक समय से रहे बिहार के करीब चार परिवार के 13 लोगों को हटाने के लिए जमानिया के खंड शिक्षाधिकारीधनपत यादव ने नोटिस जारी कर प्रधानाध्यापक को तत्काल विद्यालय के भवन को खाली कराने का निर्देश दिया। इस पर बुधवार की देर रात ही बिहार के चारों परिवार के 13 लोगों को हटवा दिया गया। गौरतलब है कि मंगलवार को विद्यालय खुल गया, लेकिन विद्यालय खुलने के बाद भी 13 लोग सरकारी प्राथमिक विद्यालय के भवन में कब्जा जमाए हुए थे। ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय की ओर से बिहार के रहरहे लोगों को हटाने की कार्रवाई करते हुए बुधवार की देर रात ही सभी को हटवा दिया गया। इस संबंध में एबीआरसीधर्मराज सिंह ने बताया कि भवन में रह रहे बिहार के लोगों को हटवा दिया गया है। अब किसी का कोई कब्जा नहीं है।