फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जामुन के पेड़ की डाल टूटकर गिरी, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे वृद्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर- भरौली मार्ग स्थित अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के पास जामुन के पेड़ की डाल टूट कर गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेमरा गांव निवासी रामजी गुप्ता (60) परिजन के साथ बाइक से हरिहरपुर गांव जा रहा थे। अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के पास वह बाइक से उतर गए और चालक को बाइक में तेल डलवाने के लिए भेज दिया। वह धूप से बचने के लिए जामुन के पेड़ नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक पेड़ की एक मोटी डाल टूट कर उनके सिर पर जा गिरी।
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। आस-पास के लोग ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां पर चिकित्सकों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल घनानंद त्रिपाठी भी पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें