फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई गई जीप, चालक समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
सुहवल गांव के पास ढढनी-सोनवल मार्ग के किनारे पेड़ से टकराई यात्री जीप। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। सुहवल गांव से 500 मीटर दूर ढढनी- सोनवल मार्ग स्थित शराब की दुकान के पास ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार अनियंत्रित यात्रियों से भरी जीप पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित पांच यात्री घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस रेवतीपुर सीएचसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने चालक सहित दो यात्रियों की स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि अंधारीपुर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में हरिकीर्तन व रामायण पाठकर रेवतीपुर थाना के रेवतीपुर गांव निवासी राजनरायन राय (58), सौरभ (33), संतनारायन पांडेय (57), नेपाली चौरसिया (51) और जीप का चालक गुड्डू यादव (40) सहित अन्य सुबह जीप से घर जा रहे थे। जीप गड्डू यादव चला रहे थे। सुहवल गांव से 500 मीटर पहले ही ढढली- सोनवल मार्ग स्थित शराब की दुकान के पास तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि खून से लथपथ यात्री में चीख- पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रेवतीपुर सीएचसी लाया। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल जीप चालक गुड्डू यादव और राजनारायण राय को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीप का ब्रेक फेल होने यह हादसा हुआ। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें