फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पंजाब विवि में सम्मेलन में सम्मानित हुए डॉ. अमित

विज्ञापन
बठिंडा में 48वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में चवाकुल नृसिंह मूर्ति स्मृति नागरी सम्मान से सम्मानि
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा निवासी डॉ. अमित कुमार सिंह कुशवाहा को पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा में आयोजित 48वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शनिवार को सम्मानित किया गया। उन्हें हिंदी भाषा और नागरी लिपि के क्षेत्र में योगदान के लिए चवाकुल नृसिंह मूर्ति स्मृति नागरी सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली की ओर से दिया गया। भदौरा के रामचरण सिंह कुशवाहा ने बताया कि सम्मेलन में देश और विदेश से आए भाषा-विशेषज्ञों, विद्वानों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया था। उनके पुत्र डॉ. अमित कुमार सिंह कुशवाहा पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के सहायक आचार्य हैं। उनको अकादमिक, साहित्यिक और भाषाई योगदान के लिए सम्मान मिला है। उन्होंने मिले सम्मान राशि को परिषद को लौटा दिया। उनका मानना है कि यह राशि नागरी लिपि के प्रचार-प्रसार के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। उनकी दो पुस्तकें समकालीन पत्रकारिता : विज्ञापन और स्त्री तथा विज्ञापन : कल, आज और कल प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने 12 पुस्तकों में अध्याय लेखन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें