फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजपा में ब्राह्मण विधायक उपेक्षित, उनके लिए सपा के दरवाजे खुले

विज्ञापन
सेवराई गांव में आवास पर पहुंचकर जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह से शोक संवेदना प्रकट करते सपा के र
विज्ञापन
सेवराई। समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा में ब्राह्मण समाज के विधायक और नेता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में विधायकों के लिए सपा के दरवाजे खुले हैं। जो सम्मान और भागीदारी चाहते हैं, वे हमारी पार्टी से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के भतीजे के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने आए थे। शिवपाल सिंह यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना दुखद है। अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान शिवपाल यादव ने राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें