फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ब्रह्मपुत्र मेल नौ तो मगध एक्सप्रेस पांच घंटे रही विलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ट्रेनों के परिचालन पर कोहरे का असर साफतौर से नजर आ रहा है। ट्रेनें नौ घंटे तक विलंबित रहीं। इसमें दिल्ली व मुंबई से आने वाली ट्रेनें भी शामिल रहीं। हर इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्रह्मपुत्र मेल नौ तो मगध एक्सप्रेस पांच घंटे विलंबित रही। दानापुर, वाराणसी-छपरा, वाराणसी-मऊ रेलखंड पर विभिन्न ट्रेनें घंटों देरी से आईं। यात्री रामनरेश कुमार, प्रवीण सक्सेना, मोहन प्रसाद आदि ने बताया कि मुंबई से आने वाली गाड़ी संख्या 011025 बलिया स्पेशल दो, 01027 गोरखपुर डीआर चार व 20941 गाजीपुर सिटी सुपरफास्ट एक घंटे विलंबित रही। वहीं समय से ट्रेनों के नहीं आने के कारण सिटी रेलवे स्टेशन, औड़िहार व दिलदारनगर जंक्शन पर यात्रियों को सर्द हवाओं में ठिठुरते हुए इंतजार करते हुए देखा गया। यात्री रमिता देवी, सोनू, गुड्डू खां आदि ने बताया कि डाउन लाइन में गरीब रथ 3, श्रमजीवी एक्सप्रेस 2, मगध एक्सप्रेस 5, ब्रह्मपुत्र मेल 6, कुम्भ एक्सप्रेस 5, अमृतसर मेल 3 और फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन




अप लाइन में विलंबित ट्रेनें

ट्रेन विलंबित अवधि



सीमांचल एक्सप्रेस 2 घंटे

बक्सर–डीडीयू पैसेंजर 2 घंटे

विभूति एक्सप्रेस 3 घंटे

फरक्का एक्सप्रेस 6 घंटा

पटना–वाराणसी पैसेंजर 2 घंटा

पटना–डीडीयू पैसेंजर 3 घंटा

श्रमजीवी एक्सप्रेस 3 घंटा

ब्रह्मपुत्र मेल 9 घंटा

गरीब रथ एक्सप्रेस 5 घंटा

कुंभ एक्सप्रेस 6 घंटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें