फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Wed, 26 Oct 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
प्रिंसिपल समेत दो को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बाराचवर प्राइवेट बस स्टैंड के पास बुधवार की शाम एक बाइक सवार युवक असंतुलित होकर ट्रक के नीचे चला गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

भांवरकोल थाने के शेरपुरकला गांव निवासी चुन्नू राय (35) बुधवार को किसी जरूरी काम से बाइक लेकर बाजार गया था। अपना काम समाप्त करने के बाद वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान शाम को करीब पांच बजे बाराचवर प्राइवेट बस स्टैंड के पास पहुंचा था। इसी बीच गाजीपुर से बलिया की तरफ जा रही धीमी रफ्तार ट्रक उसकी बाइक के सामने अचानक आ जाने से उसकी बाइक असंतुलित होकर असंतुलित होकर ट्रक के नीचे गिर गई। वह बाइक सहित ट्रक के पहिये के नीचे चला गया। यह देख घटना स्‍थल पर आस-पास मौजूद लोग ट्रक चालक को ब्रेक लगाने के लिए चिल्लाने लगे, लेकिन जब तक चालक कुछ समझ पाता तब तक ट्रक का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में खड़े लोग मृतक की पहचान करने में जुट गए। लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिली मोबाइल से घर वालों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें