फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूम टूटा, स्लाइडर के सहारे ट्रेनों का हुआ परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के उसिया खास हाल्ट रेलवे क्रासिंग का बूम गिराते समय टूटकर गिर गया। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे तेज बारिश में उसिया रेलवे क्रासिंग के दक्षिण साइड बूम गिराते समय टूटकर गिर गया। गेट का बूम टूटते ही स्लाइडर बूम के सहारे ट्रेनों का परिचालन कराया गया। गेटमैन ने बताया कि एक दिन पूर्व बुधवार से ही यह समस्या चल रही थी। बूम गिराते और उठाते समय बार-बार फंस रहा था। इसकी सूचना एक दिन पूर्व गेटमैन द्वारा संबंधित उच्च अधिकारियों को दे दी गई थी। यह संयोग रहा कि बूम गिराते वक्त कोई वाहन चालक या राहगीर नहीं था अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे कर्मचारी बूम को दुरुस्त करने में जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें