फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बोलेरो ने कार में पीछे से मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के नवापुरा चौराहा के पास मंगलवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे में कार सवार अमानतुल्लाह (75), आरिफ (22) और नजमा खातून घायल हो गए। घायल अमानतुल्लाह ने बताया कि वे परिवार के साथ गोहना मोहम्मदाबाद से दिलदारनगर जा रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। उधर, बोलेरो सवार वाहन छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। सं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें