सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के करहिया गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो के एक धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लेकर चए गए। करहिया गांव निवासी गोपाल सिंह (75) भदौरा से करहिया पैदल जा रहे थे। वह अभी बकैनिया से आगे स्थित ईट भट्ठे के पास पहुंचे ही थे कि गहमर की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए भदौरा स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर घर चले गए।