फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने 20 हजार नकदी व आभूषण पर हाथ साफ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के करमपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने जीता राजभर के मकान को निशाना बनाते हुए बक्से में रखा बीस हजार नकदी, हजारों रुपये के आभूषण, मोबाइल व कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित जीता राजभर ने बताया कि उसके दो बेटे राधेश्याम व सुभाष बरामदे में सोए हुए थे। जबकि उसकी बहू ललिता अपने दो बच्चों के दूसरे कमरे में सो रही थी। देर रात चोरों ने घर बक्सों का ताला तोड़कर बीस हजार नकदी, मंगल सूत्र, नथुनी, मोबाइल व कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। लोगों का कहना है कि बीते दस दिनों में हुई दो चोरियों का खुलासा करना तो दूर पुलिस अभी उनका मुकदमा तक नहीं दर्ज कर सकी है। थानाध्यक्ष शशीचंद्र चौधरी ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें