फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
रायपुर बाघपुर गांव फंदे पर लटका मिला युवक का शव की खबर में-----मृतक मुलायम यादव की फाइल फोटो। स
विज्ञापन
मरद़ह। थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास रायपुर बाघपुर गांव स्थित पंपिंग सेट के पास बृहस्पतिवार को पीपल के पेड़ से फंदे के सहारे मुलायम यादव (25) का शव लटकता मिला।
विज्ञापन

वह बुधवार की रात खाना खाकर घर से करीब 600 मीटर दूर निजी पंपिंग सेट के तरफ टहलने गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रायपुर बाघपुर निवासी विरेंद्र यादव ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे छोटे भाई रविंद्र यादव जब अपने खेत की ओर गए तो देखा की कोई युवक पेड़ से फंदे से लटक रहा था। पास जाकर देखा तो वह उनका भतीजा मुलायम यादव (25) था। उन्होंने मोबाइल से घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिवार और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर रस्सी के फंदे पर लटक रहे शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। परिजनों एवं ग्रामीणों के बातचीत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक के चाचा रविंद्र यादव ने बताया कि मुलायम यादव परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह ट्रैक्टर चलाकर जीविकोपार्जन करता था। मौत की जानकारी होते ही पत्नी वंदना देवी, माता फुलमतिया देवी, पिता वीरेंद्र यादव रोने- बिलखने लगे।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक के पिता विरेन्द्र की तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें