फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 48 घंटे बाद जमानिया के धरम्मरपुर पुल के पास उतराया मिला शव

विज्ञापन
गोमती में डूबने से मौत की खबर में----मृतक सुभाष मांझी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी मछुआरा सुभाष मांझी का शव 48 घंटे बाद बुधवार को जमानिया के धरम्मरपुर पुल के पास गोमती नदी में उतराया मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। सुभाष मांझी सोमवार को गोमती नदी में मछली पकड़ने के दौरान लापता हो गए थे। मंगलवार सुबह नदी में उनकी नाव मिली थी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था। परिजन उनके गहरे पानी में डूबने की आशंका जता रहे थे। बुधवार को बाढ़ राहत दल की नौ सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और गोमती नदी में सर्च अभियान चलाया। टीम ने नदी के संभावित स्थानों पर काफी दूर तक खोजबीन की। इसी दौरान जमानिया क्षेत्र में धरम्मरपुर पुल के पास नदी में शव उतराया मिला।
विज्ञापन

नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण सुभाष की तलाश में राहत दल को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शव मिलने की जानकारी होते ही पत्नी सरिता, बेटियां बबीता व अनीता और बेटा मौके पर पहुंच गए। घटना से परिवार में मातम का माहौल है। प्रधान प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह दयालू सहित ग्रामीण भी खोजबीन में सहयोग कर रहे थे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि गोमती नदी में लापता हुए व्यक्ति का शव धरम्मरपुर पुल के पास मिला है। शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें