फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सऊदी अरब से पैतृक गांव लाया गया शव, बिलख पड़े परिजन

विज्ञापन
नव पोखरी ( अवराकोल) गांव के सऊदी अरब से राम ज्ञान चौहान का शव पहुंचते ही रोते बिलखते परिजन। संव
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के नव पोखरी (अवराकोल) गांव निवासी रामज्ञान चौहान (55) की सऊदी अरब में तबीयत खराब होने से बीते 23 जुलाई को मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण वीरू चौहान ने बताया कि रामज्ञान चौहान सऊदी अरब में गैस कटर के काम के बाबत मजदूरी के लिए गए थे। जहां हार्ट का प्रॉब्लम और बाईपास सर्जरी को लेकर रामज्ञान द्वारा घर पर सूचना दी गई थी। इसी दौरान 23 जुलाई को उनके बड़े बेटे अभय चौहान को सूचना मिली कि पिता की मौत हो गई है। इसके बाद पत्नी शारदा देवी सहित परिजनों ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को पत्रक सौंप कर शव को भारत लाने की गुहार लगाई थी। परिजनों ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया था। जिसका संज्ञान लेने पर 15 दिन बाद रामज्ञान चौहान का शव प्रशासन की मदद से देर शाम गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिजनों व गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें