जिला जेल में रक्तदान करते बंदी, शिविर का जिला रक्तकोष प्रभारी डॉ तनवीर अफरोज एवं जेल अधीक्षक श्री
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिला कारागा में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला रक्तकोष प्रभारी डा. तनवीर अफरोज एवं जेल अधीक्षक सचान द्वारा किया गया। शिविर के माध्यम से बंदियों को रक्तदान के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इस मौके पर आठ बंदियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर रक्तकोष प्रभारी ने बताया कि रक्तदान करने से जहां जरूरतमंदों को एक नया जीवन मिलता है। वहीं रक्तदान करने से एक नई ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान 23 बंदियों ने अपना पंजीकरण कराया। इसमें आठ बंदियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर साकेत सिंह, अफरोज, बृजेश शर्मा, बृज भान सिंह, नंदलाल दुबे मौजूद रहे।