फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकवार बनाए गए हैं क्वारंटीन सेंटर

विज्ञापन
खानपुर के सिधौना के इंटर कालेज में बैठाए गए प्रवासी युवको की सूची बनाते पुलिस कर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुुर। जनपद में बाहरी राज्यों से आ रहे प्रवासी लोगों के लिए जगह-जगह क्वारंटीन सेंटर बनाए जा रहे हैं। इसके तहत शहर में जहां करीब एक दर्जन सेंटर बनाए गए हैं, वही ब्लॉकवार दो हजार लोगों की क्षमता वाले क्वॉरंटीन सेंटर बना दिया गया हैं। यहां प्रवासियों को रखे जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। शहर के सहजानंद पीजी कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज, के अलावा कुछ मैरिज हालों को भी सेंटर बनाया गया है। वर्तमान में शहर में करीब 700 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर में चार तथा अन्य जगहों पर कुल 12 क्वारंटीन सेंटर तैयार किए गए हैं। इन स्थानों पर प्रशासन की ओर से रहने खाने की भी व्यवस्था की गई है। सेवराई तहसील क्षेत्र के 11 विद्यालयों को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए चयनित किया गया है। गैर प्रांतों से आ रहे मजदूरों को 14 दिन के लिए इन स्थानों पर रखा जाएगा। उप जिलाधिकारी ने क्षेत्र के स्वर्गीय चंद्रशेखर जी प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय, सिटी मांटेसरी स्कूल,कामाख्या विद्यापीठ इंटर कालेज, संत श्री राम शर्मा अचार्य कान्वेंट स्कूल, आरएल कानवेंट स्कूल सहित कुल 11 विद्यालयों को क्वारंटीन सेंटर बनाया है। यहां साफ- सफाई व्यवस्था करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो-दो सफाई कर्मियों की तैनाती शिफ्टवार की गई है।
उप जिला अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि गैर प्रांतों से आए मजदूरों इन विद्यालयों में चिकित्सीय देखरेख में क्वारंटीन किए जा रहे हैं। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार गैर प्रांत से आने वाले श्रमिकों तथा उनके परिवार वालों को मेडिकल जांच के बाद क्वारंटीन किए जाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। दिलदारनगर क्षेत्र में एसकेबीएम डिग्री कालेज, क्रिसेंट कान्वेंट तथा रकसहां गांव स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल तथा भदौरा में संत श्रीराम अचार्य स्कूल,सिटी मांटेसरी ,आरल कान्वेंट स्कूल ,कमाख्या धाम स्कूल तथा बारा में मदरसा गौसिया मस्तान बाग, इकरा माडल स्कूल और बारा इंटर कालेज बारा को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें