भांवरकोल। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव शुक्रवार को क्षेत्र के लौवाडीह स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल और रेनबो पब्लिक स्कूल मुर्की अगाध पर धमक पड़े। उन्होंने दोनों विद्यालय संचालकों को विद्यालय बंद करने का निर्देश दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चोरी-चुपके विद्यालय संचालित होने की सूचना मिली तो प्रतिदिन 10,000 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। मालूम हो कि क्षेत्र में कई गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। पूर्व में दो बार ग्लोरियस पब्लिक स्कूल और रेनबो पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं जब खंड शिक्षा अधिकारी इन दोनों विद्यालयों पर पहुंचे तो पता चला कि इनका संचालन अभी भी हो रहा है। इससे खंड शिक्षा अधिकारी खफा हो गए। उन्होंने दोनों विद्यालय संचालकों को बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित नहीं करने का निर्देश दिया।