फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिहीनों ने निकाला जुलूस, मांगा हक

Wed, 24 Jun 2015 11:30 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं से घिरे नि:शक्तजन और दृष्टिहीन बुधवार को जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अतिरिक्त एसडीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर हक देने की मांग की। इससे पहले सरजू पांडेय पार्क में एकत्रित होकर समस्याओं
विज्ञापन


को सूचीबद्ध किया। नि:शक्तजनों ने जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे के नेतृत्व में दो घंटे तक सत्याग्रह किया। इस दौरान अतिरिक्त एसडीेम सत्यप्रकाश मिश्र को 31 दृष्टिहीन और नि:शक्तजनों के मामलों की सूची सौंपी गई।


इस मौके पर ब्रजभूषण दूबे ने कहा कि जिलाधिकारी, अपर आयुक्त नि:शक्तजनों की समस्याओं को बुधवार को सुनते हैं और उसका निराकरण कराते हैं। कहा कि रसूलपुर बेलवा की दृष्टिहीन तिजिया, मरदह के दृष्टिहीन शिवलोचन, बिरनो के
विज्ञापन


सआदतपुर निवासी समशुल हक, जमसडा के रामजनम राम  को शौचालय और आवास की सुविधा नहीं दी गई। जमानिया के मूक बधिर दुखी निषाद लाभकारी योजनाओं से वंचित हैं। डा. अविनाश गौतम ने कहा प्रदेश सरकार के उत्तम प्रदेश और

केंद्र का नारा पहले शौचालय बाद में देवालय महज आश्वासन ही साबित हो रहा है। इस मौके पर जावेद अहमद, अनूप मिश्रा, नीरज सिंह, गुल्लू  यादव,राजन ओझा, अशोक चौधरी, पंचम चौहान, राम विजय यादव, मनोज तिवारी, नागेन्द्र, राम

दहिन पासवान, राम प्रवेश यादव, सोनू चौहान, विजय तिवारी, हनुमान बिंद, कमला यादव, भोला यादव, सुबहान अंसारी आदि ने सत्याग्रह कर प्रतिरोध जताया। संचालन अंशु पाण्डेय एवं अध्यक्षता कमला यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें