फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की जान लेने वाले कार को फूंका

Thu, 05 Mar 2015 07:45 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर चट्टी पर कार के टक्कर से हुई बालक की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराकर लौटे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार की शाम घटना को अंजाम देने वाली कार में तोड़-फोड़ करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। कुछ ही देर में कार धू-धूकर जल गई। घटना के चलते मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन



क्षेत्र के सलेमपुर निवासी पारस यादव का पुत्र अवनीश (5) बुधवार की शाम घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान मुहम्मदाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इंडिका कार से उसे टक्कर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने चालक सहित कार को कब्जे में ले लिया। चालक की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। परिवार के लोग आनन-फानन में घायल बालक को उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।


मृतक के परिवार वालों ने कोतवाली में कार मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार को कोतवाली ला रही थी लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते वह नहीं ले जा सकी। आज शाम करीब चार बजे मृत बालक के परिवार सहित अन्य ग्रामीण बालक का पोस्टमार्टम कराने के बाद घर लौटे। इस बीच गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर खड़ी इंडिका कार में तोड़-फोड़ कर उसे पलट दिया। इसके बाद कार को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


 देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब तक पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना देती, तब तक कार जल चुकी थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी केके मिश्रा का कहना है कि वाहन स्वामी की तरफ से तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें