इलाहाबाद में डा बंसल की हत्या के विरोध में आमघाट स्थित नर्सिग होम पर काली पट्टी लगाकर विरोध करते डाक्टर और कर्मचारी।
इलाहाबाद में डा. एके बंसल की हत्या को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश व्याप्त है। कई दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से चिकित्सकों में नाराजगी है। विरोध में प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर काम किया।
चिकित्सकों ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। डा. एके बसंल की हत्या से चिकित्सकों में असंतोष के साथ निराशा एवं हताशा पैदा कर रहा है, जो स्वस्थ समाज के लिए ठीक नहीं है। इस घटना से चिकित्सक तनावपूर्ण माहौल में कार्य कर रहे हैं। अगर समय रहते पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो चिकित्सक कड़ा रुख अख्तियार करने को विवश होंगे।