फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकल्याण के लिए कार्य करता है भाजपा कार्यकर्ता : हंसराज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा का राष्ट्रवादी कार्यकर्ता देश के सम्मान और जन कल्याण के लिए कार्य करता है। इनकी तुलना किसी अन्य राजनीतिक दल के लोगों से नहीं की जा सकती है। यह बातें प्रदेश सरकार के सुक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रविवार को जनपद आगमन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मैं अलग से जनपद दौरे के लिए आऊंगा। एक-एक कार्यकर्ता से मिलकर उनके हित के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मागतपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उनको बतौर मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल होना था। इसको लेकर जनपद आगमन के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मुड़वल नर्सरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वन एवं वृक्ष मानव जीवन के आधार स्तंभ हैं। इस मौके पर शशिकांत शर्मा, अचल सिंह, संतोष चौहान, विनीत शर्मा, अजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। भड़सर में राज्य मंत्री का जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के शेखपुर में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें