फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजपा कार्यकर्ता बोले, पुलिस प्रशासन को चुकानी होगी कीमत

विज्ञापन
रूकुन्दीपुर गांव में मृतक भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के परिजनों से मुलाकात करते भाजपा जि
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/बलेसर। नोनहरा थाना परिसर में मंगलवार को धरने पर बैठे लोगाें पर लाठीचार्ज में घायल सियाराम उपाध्याय की मौत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में कड़ी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि इसकी कीमत पुलिस प्रशासन को चुकानी होगी। लाठीचार्ज में घायल राजेश राय बागी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे नोनहरा थाना परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसमें सात-आठ लोग घायल हो गए थे। रुकुंदीपुर गांव निवासी सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू उपाध्याय (35) भी लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल गए थे। उधर, दोपहर होते-होते भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रुकुंदीपुर पहुंच गए। सभी ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा के पीयूष राय, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, महामंत्री प्रवीण सिंह, उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, दिनेश वर्मा, टुनटुन सिंह, राजकुमार सिंह आदि थे। उधर, हालात देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई हैं। अपर डीएम दिनेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर भाजपा नेता पीयूष राय एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय से बातचीत की। एसपी डॉ. ईरज राजा और पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह सियाराम के परिजनों को सांत्वना देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें