फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी भाजपा: दयाशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा का कि आगामी लोकसभा चुनाव में सुनामी बहेगी। इस बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी। वह मिनी मैराथन के विजेताओं को सम्मानित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो सपना देखा था वो साकार हो रहा है। काशी अयोध्या के बाद मथुरा में भी भव्य मंदिर का सपना है, जो साकार होगा। मथुरा में भी भगवान का भव्य मंदिर बनेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कल तक जो राम को गालियां दे रहे थे आज उनकी शरण में जा रहे हैं। हम सभी का स्वागत करते हैं और उन्हें भी अगले पंक्ति में जगह देंगे। राम सबके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को बेहतर किया गया है। अब हर जिले में एक बस स्टेशन होगा। गाजीपुर से संचालित होने वाले उजियार में नये बस स्टेशन बनाने का काम शुरू है। इसके लिए सात करोड़ रुपये बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें