फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एसडीएम पर कार्रवाई के लिए भाजपा ने जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद देहात और नोनहरा मंडल के पदाधिकारियों तहसीलदार को सौंपा पत्रक
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद के अधिवक्ताओं ने सभी राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। भारतीय जनता पार्टी मुहम्मदाबाद देहात मंडल और नोनहरा मंडल के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी के विरुद्ध कार्रवार्ई मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा। वहीं मुहम्मदाबाद के अधिवक्ताओं ने सोमवार को पांचवें दिन भी मीरा राय के समर्थन में सभी राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रखा, जिससे तहसील के सभी न्यायालयों मेें कामकाज ठप रहा।
इस मौके पर मुहम्मदाबाद देहात मंडल के अध्यक्ष प्यारे मोहन यादव और नोनहरा मंडल के अध्यक्ष रामाशीष कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने समाजसेविका मीरा राय के साथ एसडीएम सालिक राम द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने पर आक्रोश जताते हुए जूलुस निकाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान मीरा राय के सम्मान में भाजपा मैदान में एवं एसडीएम को दंडित करो आदि नारा लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। दोनों मंडलों के भाजपा पदाधिकारियों ने अलग- अलग मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक तहसीलदार विजय प्रताप सिंह को दिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि कुछ अधिकारी अपने कृत्यों से प्रदेश की सरकार को बदनाम करने में लगे हैं। उनकी आस्था किसी अन्य दल में लगी है। जहां पूरे देश में महिला सशक्तिकरण अभियान चल रहा है। वहीं एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा एक समाजसेविका के साथ दुर्व्यवहार किया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इनको तत्काल निलंबित किया जाए।
विज्ञापन

पत्रक देने वालों में मैनेजर प्रधान, सतीशचंद्र राय, अमरनाथ, रामबचन कुशवाहा, अचलानंद राय, कृपाशंकर राय, ओमप्रकाश उपाध्याय, अश्विनी कुमार राय, मनीष जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें