फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किया चुनाव का शंखनाद : गिरीशचंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र पियरी के तत्वावधान में शनिवार को गांव चलो अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित की गई। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण के माध्यम से गांव चलो अभियान, विकसित भारत संकल्प यात्रा, लाभार्थी संपर्क आदि के माध्यम से पार्टी ने चुनाव का शंखनाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सीटों पर भारी मतों से चुनाव जीत कर परचम लहराने जा रही है। विपक्षी गठबंधन चुनाव से पहले बुरी तरह बिखर गया है। विपक्ष लगातार भाजपा को रोकने के प्रयास में है, लेकिन भाजपा को रोक सके, किसी भी विपक्षी राजनीतिक दल में ताकत नहीं है। इस मौके पर केपी गुप्ता, पुनवासी राम, महेश बिंद, मनोज कुमार बिंद, अनवर, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें