फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास की याद दिला रहे भाजपाजन

Thu, 18 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
आज की नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और मानस पटल से विस्मृत हो चुके महापुरुषों के अभूतपूर्व योगदान को बतलाने के लिए भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। गुरुवार को संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और  रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व में यात्रा दूसरे दिन शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क पहुंचा।  
विज्ञापन



शहर के सिद्घेश्वर नगर स्थित संसदीय कार्यालय से शुरू हुई यात्रा चुंगी,  बड़ीबाग, फुल्लनपुर, जंगीपुर, मानपुर, लावा, आरीपुर, सुसुंडी, कठवामोड़  होते ही मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क पहुंचा। इस दौरान सुभाकरपुर स्थित स्व. अंबिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क के दोनों तरफ पुष्प वर्षा और भारत माता की जय के नारों से स्वागत किया। कठवा मोड़ से यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं जन सैलाब शहीद पार्क पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। यहीं नहीं तिरंगा यात्रा में जगह-जगह से कार्यकर्ता शामिल होते जा रहे थे। वहीं रेल राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्रत प्रभार) जिला  मंत्री प्रवीण सिंह की बाइक बैठक कर यात्रा का नेतृत्व करते हुए चल रहे थे। जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, काशी प्रांत के उपाध्यक्ष कृष्ण  बिहारी राय, तिरंगा यात्रा के प्रभारी और प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील  सिंह, प्रभुनाथ चौहान, विनोद राय, गोल्डेन राय, ओमप्रकाश राय, अच्छे लाल  गुप्ता, विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें