फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा का एकमात्र ध्येय राष्ट्र निर्माण’

Sun, 26 Jul 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की ओर से रविवार को विशेष संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही अभियान के कुशल प्रबंधन की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस मौके पर वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का एक मात्र ध्येय राष्ट्र निर्माण करना है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यों के प्रति आगे आकर हिस्सेदारी करने की आवश्यकता है।

कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा एवं कार्यों को समाज के सभी वर्गों और गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करें। तभी संगठन मजबूूत होगा और पार्टी को पंचायत चुनाव के साथ आगामी विधान सभा चुनाव में जोरदार सफलता मिलेगी। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि संपर्क अभियान पार्टी को बड़ा और मजबूत बनाने का अभियान है। इसमें लगे कार्यकर्ता और नेता अपने मंडलों और वार्डों में कुशल प्रबंधन से लक्ष्य को समय से पूरा करें।
विज्ञापन


जिला संपर्क प्रभारी महामंत्री सुनील सिंह ने कहा कि 31 जुलाई तक संपर्क अभियान का बुकलेट कार्यालय में जमा करें नहीं तो सक्रिय सदस्य नहीं बन पाएंगे। महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो कार्यकर्ता भी मजबूत होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक उदय प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलंवत, अच्छेलाल गुप्त, विनोद अग्रवाल, रोहणी कुमार, कुंवर बहादुर सिंह, मारकंडेय सिंह, रासबिहारी राय, बृजेंद्र चौधरी, अखिलेश सिंह, ओपेंद्र वर्मा, संजय चौरसिया, परशुराम कुशवाहा, रामेश्वर तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन नगर अध्यक्ष अर्जुन सेठ ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें