भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि फार्म-6 के प्रारूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है और एसआईआर का निर्णय सर्वसम्मति से हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठाती है, जबकि ईवीएम से हुए चुनावों में कई प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें बनी हैं और उसके सांसद व विधायक भी चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि 150 करोड़ की आबादी वाले देश में बैलेट से चुनाव कराना खर्चीला होगा और इससे अव्यवस्था फैल सकती है।
ओमप्रकाश राय ने राफेल सौदे का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उस समय चौकीदार चोर का नारा दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस सौदे को क्लीन चिट दी थी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट एसआईआर, फार्म-6 समेत अन्य मुद्दों पर निर्णय सुना चुका है। पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा उपस्थित रहे।