फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को कोसा

Sat, 03 Jan 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को समता भवन कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। इसके साथ ही भाजपा एवं उसके आनुषांगिक संगठनों की ओर से घर वापसी के नाम पर जबरन धर्मांतरण एवं केंद्र सरकार के नए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की निंदा की गई।
विज्ञापन



अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए भूमि ग्रहण अध्यादेश को देश के किसानों के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट हुई है। सौ डालर प्रति बैरल बिकने वाला कच्चा तेल अब 60 डालर प्रति बैरल हो गया है। लेकिन केंद्र सरकार इस अनुपात में दाम नहीं घटा रही है। उन्होंने गुजरात के समुद्र में गोला-बारूद लदी पाकिस्तानी नाव की घुसपैठ को सीमा सुरक्षा के मामले में मोदी सरकार को पूरी तरह से विफल बताया।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने घर वापसी के नाम पर जबरन धर्मांतरण को कई धर्मों के बीच टकराव की साजिश बतायी। उपाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है। जिला सचिव योगेंद्र राय ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए अपने वादों को भूल चुकी है।
विज्ञापन


इस मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती17 अप्रैल को प्रदेश सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर खुशी व्यक्त की गई। इस अवसर पर रामवृक्ष यादव, परशुराम, गोपाल यादव, राजेंद्र यादव, छोटेलाल यादव, अमला यादव, अरुण श्रीवास्तव, मुश्ताक अहमद, अच्छेलाल कनौजिया, संजय सिंह, देवनाथ कुशवाहा, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, आबदा खानम, डा. सुलाब कुशवाहा आदि मौजूद थे। संचालन महासचिव सदानंद यादव ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें