गाजीपुर में एमएलसी चुनाव की मतगणना का कार्य पूरा हो गया है। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने सपा समर्थित प्रत्याशी मदन सिंह यादव को हराकर जीत दर्ज की है। मतगणना में विशाल सिंह चंचल को 2422 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के मदन सिंह यादव को 632 मत मिले।
43 अवैध मत पड़े। भाजपा प्रत्याशी की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है। मंगलवार को विकास भवन के सभागार में सुबह आठ बजे मतगणना का कार्य शुरू हुआ। तीन घंटे में ही मतणना का कार्य पूरा कर लिया गया। मतगणना में भाजपा के विशाल सिंह चंचल ने सपा के मदन सिंह यादव को पटखनी देकर दूसरी बार भी सीट पर कब्जा बरकरार रखा।
बलिया में रविशंकर सिंह पप्पू को मिली बड़ी जीत, लगातार चौथी बार बने एमएलसी
बलिया में एमएलसी चुनाव की मतगणना खत्म हो गयी। यहां भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह 'पप्पू' ने 2259 मत प्राप्त कर लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। वहीं, सपा प्रत्याशी अरविन्द गिरी को 278 मत से संतोष करना पड़ा। बता दें कि यहां 2577 वोट पड़े थे, जिसमें 40 मत अवैध हैं।