मौधा/खानपुर। थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सपा एमएलसी का पुतला फूंका और उनके द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा की। मंडल अध्यक्ष श्यामकुंवर मौर्य ने कहा कि सपा एमएलसी विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने ज्ञानवापी मामले पर आपत्तिजनक बयान दिया है। सरकार, पार्टी और नेताओं का विरोध करते करते सपा के नेता अब धार्मिक भावनाओं का भी मजाक उड़ाने लगे हैं। तरुण सिंह ने कहा कि समाजवादी नेताओं के बयानबाजी से समाज में विद्वेष की भावना पनपती है। समाजवादी शिक्षक एमएलसी लालबिहारी का ऐसे दुर्भावनापूर्ण बयान उनके शिक्षक और जनप्रतिनिधि होने पर प्रश्नचिन्ह उठाता है। इस मौके पर माधवेंद्र सिंह, सभाजीत विश्वकर्मा, कृष्णा पांडेय, संतोष भारद्वाज, बाबूलाल यादव, चंद्रशेखर राजभर आदि मौजूद रहे। संवाद