गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन महिला सम्मान दिवस के रूप में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर मनाया गया। इस दौरान सपाजनों ने केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि डिंपल यादव बहादुर और निर्भीक महिला हैं। उनके जीवन का हर पहलू हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके इन नेक कार्यों से प्रेरणा लेकर गरीबों की मदद में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सच्चेलाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, अहमर जमाल, आत्मा यादव, रामयश यादव, चंद्रिका यादव, शिवशंकर यादव, निजामुद्दीन खां, अशोक बिंद, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, आशा यादव, विभा पाल, लालमणि पासवान, कौशल्या पासवान, सुभाष यादव, सदानंद यादव, गोपालजी श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडेय, असलम खां, रमेश कुमार साहू, अजय कुमार श्रीवास्तव, रोशन यादव, परशुराम बिंद, आलोक सिंह, कमलेश यादव, अवधेश कुमार यादव, रामाशीष यादव, विभा पाल, डॉ. समीर सिंह, अवधेश सिंह यादव, रानू मिश्रा, धनंजय सिंह, संतोष कुमार यादव, रामअवतार शर्मा, राकेश यादव, प्रेमचंद प्रजापति, अनिल यादव, अवधेश कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, सिकंदर कनौजिया, सदानंद कनौजिया, संग्राम यादव, चंदन यादव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।