फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलहरी, कौए और चूहे मरे मिले, दहशत

विज्ञापन
बर्ड फ्लू: मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय दीनापुर के परिसर में मृत पड़ी गिलहरी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार की सुबह जिले में तीन गिलहरियों, चार कौओं और चूहे के मरने से लोग सहमे हैं। सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें ले गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि पशु चिकित्सक प्रथम दृष्टया मौत का कारण ठंड बता रहे हैं। करंडा : विकास खंड के दीनापुर प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित बरगद के पेड़ के नीचे मंगलवार को एक साथ तीन गिलहरिययां, तीन कौए और एक चूहा मृत पाया गया। इनके एक साथ मरने से लोगों में भय है। सुबह विद्यालय पहुंचे शिक्षकों ने इन्हें देखा तो भय से सिहर उठे। सूचना मिली तो गांव के समाजसेवी सतेंद्र सिंह टिल्लू और अन्य ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसकी सूचना तत्काल पशु अस्पताल के चिकित्सकों को दी गई। पशुपालन विभाग के दो चिकित्सकों सहित चार लोगों की टीम मौके पर पहुंची। शवों की जांच, पड़ताल के बाद पशु चिकित्सक डॉ विमल ने प्रथम दृष्टया ठंढ लगने से मौत होना बताया। कहा कि मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। सेवराई : सुबह भदौरा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में अपराह्न तीन बजे एक कौवा अचेत होकर जमीन पर गिरा और थोड़ी ही देर में मर गया। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों ने मृत पक्षियों को को न छूने एवं उचित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। विभिन्न जगहों पर पक्षियों का अचानक छटपटाते हुए जमीन पर गिर जाना एवं कुछ देर बाद उनकी मौत होने से लोग दहशत में हैं। इतना ही नहीं लोगों की माने तो भदौरा बस स्टैंड, एक निजी चिकित्सालय एवं शिव मंदिर पर कई कौए बीते 24 घंटे में मरे पाए गए हैं। उधर, बर्ड फ्लू की आशंका से मुर्गा कारोबारियों की बिक्री पर भी खासा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें