फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिंद कुमार बने बिरनो के नए थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने सोमवार को थानाध्यक्षों को इधर-उधर किया। थानाध्यक्ष बिरनो संजय कुमार मिश्रा का स्थानांतर गैर जनपद होने पर करंडा के थानाध्यक्ष बिंद कुमार को बिरनो की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

मीडिया सेल में तैनात दिनेश चंद्र पटेल को करंडा, नगसर हाल्ट थाना के थानाध्यक्ष राजू दिवाकर को रामपुर मांझा, करीमुद्दीनपुर के थानाध्यक्ष दीपक कुमार को नगसर हाल्ट, रामपुर मांझा थाना के थानाध्यक्ष केके सिंह को करीमुद्दीनपुर का प्रभार सौंपा है। वहीं राजेश कुमार त्रिपाठी सुहवल थानाध्यक्ष को यूपी 112 का प्रभारी और यूपी 112 के प्रभारी विरेंद्र कुमार को सुहवल थानाध्यक्ष, महिला थानाध्यक्ष शशि सिंह को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ और नीतू मिश्रा को महिला थाना का प्रभार सौंपा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें