फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की वर्कशाप और दूकान में लगी आग

Fri, 27 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर सकलेनाबाद मुहल्ला स्थित बाइक रिपेयरिंग और मोटर पार्ट्स की दूकान में गुरुवार की भोर में शार्ट सर्किट से आग लगने से आठ बाइक सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर
विज्ञापन


पहुंची फायर विभाग की तीन गाड़ियों के सहारे घंटों बाद आग बुझाई जा सकी।
शहर के नौकापुर निवासी खलील राईनी सकलेनाबाद मुहल्ला में वर्षों से बाइक रिपेयरिंग और मोटर पार्ट्स की दूकान चला

रहे हैं। रोज की तरह गुरुवार की रात भी वह दूकान बंद कर घर चले गए। आधी रात के बाद करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से दूकान में आग लग गई। कुछ ही देर में दूकान से आग की तेज लपटें उठने लगी। दूकान के बगल में रहने वाले पड़ोसी

ने जैसे ही आग की लपटें देखी, वह शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर मुहल्ला के लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। लोगों ने तत्काल आग की जानकारी फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही खलील को दी। सूचना के
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद मौके पर दूकानदार पहुंच गया। मौके पर पहुंचे फायर कर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी जबरदस्त थी कि फायर के एक गाड़ी का पानी खत्म हो गया। इसके बाद एक के बाद दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और

लोगों के सहयोग से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दूकानदार खलील ने बताया कि आग में ग्राहकों की आठ बाइक सहित मोबिल, मोटर पार्ट्स का करीब आठ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी

समय से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, वरना अगल-बगल की दूकानें भी आग की चपेट में आ जाती है और बड़ा नुकसान हो जाता है। जानकारी होने पर सुबह व्यापार मंडल के अध्यक्ष अबू फखर खां, अतीक राईनी सहित अन्य
विज्ञापन

व्यापारी पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें