फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के पकवाइनार के पास शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाली के हरिबल्लमपुर निवासी सोचे यादव बाइक से अनीत यादव (40) और भांजा अंगद को लेकर बाइक से गाजीपुर जा रहे थे। सादिकापुर रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर पकवाइनार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठी अनीता यादव ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सोचे यादव को कम चोटे आई, लेकिन भांजा अंगद गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। नोनहरा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें