फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार प्लंबर की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल थानाक्षेत्र के मेदनीपुर गांव स्थित एक ढाबे के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार प्लंबर की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सुहवल गांव निवासी विजयशंकर उर्फ वीरबहादुर पटेल (25) प्लंबर थे। वह गांव के कन्हैया पटेल (27) के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति को देखने जा रहे थे। मेदनीपुर ढाबे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्लंबर मिस्त्री और कन्हैया पटेल बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े।
प्लंबर मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कन्हैया पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, जब तक आसपास के लोग और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचते, चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखने के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल कन्हैया को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। जहां नाजुक हालत को देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक और घायल के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां कांती देवी सहित पूरे परिवार का बुरा हाल है। मृतक विजयशंकर पांच भाइयों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें