गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार को एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने ट्रामासेंटर रेफर कर दिया।
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी सरफराज (30) वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने सेवराई आया हुआ था। समारोह संपन्नन होने के बाद वह बाइक से घर महना वापस जा रहा था। भदौरा बस स्टैंड केेेे पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों के द्वारा उन्हें एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। साथ ही दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि घायल स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।