फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कार के धक्के से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। स्थानीय थाने से 300 मीटर पहले आजगमगढ़ मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद कार लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने धर- दबोचा। मुकदमा दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई। थाना क्षेत्र के पिरथीपुर गांव निवासी रमेश कुशवाहा (60) सरसों का खेत देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। आजमगढ़ से बिरनो थाने की तरफ आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने थाने से पूर्व तीन सौ मीटर पर बाइक को धक्का मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद भाग रही कार को चालक सहित कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें