फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर पेट्रोल पंप के सामने कासिमाबाद- मऊ मार्ग पर शुक्रवार की रात 8 बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन जुटी हुई है। कोतवाल राजनारायण ने बताया कि सोनबरसा गांव निवासी छोटू बिंद (25) बाइक से मऊ की ओर से घर जा रहे थे। विशुनपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार छोटू बिंद की मौत हो गई। कोतवाल राजनारायण ने बताया कि शव को कब्जे में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें