फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से बाइक सवार दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के नैसारा छावनी के पास वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर रविवार की शाम करीब चार बजे कार के धक्के से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। नैसारा गांव निवासी शुभम बरनवाल (27) बाइक से घर जा रहा था। नैसारा छावनी फोरलेन से जैसे ही अपने घर की तरफ बाइक लेकर मुड़ा पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकानदार बाइक सहित काफी ऊपर तक उछला और सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा। घटना स्थल पर जब-तक आस-पास के लोग पहुंचते चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन शुभम को उपचार के लिए न्यू पीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ कार को कब्जे में लेकर थाने आई। मृतक शुभम दो भाइयों में छोटा था और स्थानीय बाजार में जूता-चप्पल की दुकान करता था। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बिलख रही मां मंजू को गांव की महिलाएं सात्वंना देकर शांत कराने में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें