फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Sun, 10 Jan 2016 12:11 AM IST
Bike rider died after being crushed by truck in kasimabad
विज्ञापन
विज्ञापन
नोनहरा थाने के बौरी पुलिया के पास शनिवार सुबह नौ बजे गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रक असंतुलित होकर खाई में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को बाहर निकालकर उनको जिला अस्पताल भेजवाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में कर लिया। हादसे में मृत बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।


क्षेत्र के बौरी गांव निवासी मिलाई बांसफोर का पुत्र गोविंद (17) अपने मित्र रविंद्र (25) के साथ बाइक से गांव बौरी से कठवामोड़ की तरफ आ रहा था। जबकि गाजीपुर से गिट्टी लादकर कासिमाबाद की तरफ एक ट्रक जा रहा था।
विज्ञापन


बौरी पुलिया के पास सामने बाइक सवार आ गए। ट्रक चालक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन ट्रक अनियंत्रित हो गया और बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रक सड़क किनारे खाई में चला गया। घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार गोविंद की घटनास्थल पर मौत हो गई।  


दुर्घटना के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने ट्रक में फंसे बलिया के नरही थाना क्षेत्र के बड़का खेत गांव निवासी चालक राधेश्याम (40), खलासी संतोष, बौरी निवासी रविन्द्र तथा शादियाबाद के मर्दानपुर गांव निवासी जयहिंद (18) को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन


 उधर से गुजर रहे कासिमाबाद सीआे राम सिंह, थानाध्यक्ष उमेश यादव और नोनहरा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें