फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रैक्टर -ट्राली में घुसी बाइक, सराफा कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन

परिजनों के रोने- बिलखने से मुहल्ले में मची चीख- पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर -ट्राली में घुस गई थी। हादसे बाइक सवार सराफा कारोबारी की मौत हो गई थी। जबकि सवार दो युवक घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
शहर के रूईमंडी महादेवा मंदिर निवासी संदीप वर्मा (26) बाइक से दो अन्य मित्रों के साथ शादियाबाद के तरफ जा रहे थे। बुजुर्गा गांव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक जा घुसी। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां डाक्टरों ने संदीप वर्मा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही परिजनों के रोने-बिलखने से मुहल्ले में चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की सनबाजार में सराफा की दुकान है। कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में संतोष वर्मा की मौत हो गई है। दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें