फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गिट्टी डालकर छोड़ी गई सड़क पर पलटी बाइक, अधेड़ की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर गांव के पास रविवार की देर रात खोदकर और गिट्टी डालकर छोड़ी गई सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पुलिस ने ठेकेदार और कार्यदायी संस्था के नाम मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनाड़ी गांव निवासी सुरेंद्र नाथ राय (56) गांव के मोहन बिंद के साथ रात देर बाइक से जा रहे थे। चांदपुर गांव के पास खोदाई के बाद गिट्टी डालकर छोड़ी गई सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों घायलों को मुहम्मदाबाद सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने सुरेंद्रनाथ राय को मृत घोषित कर दिया। साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद युवक मोहन बिंद को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के बड़े पुत्र राजेश राय ने थाने में तहरीर देकर सड़क निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि राजेश राय की तहरीर पर एक कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें