फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कार की टक्कर से बाइक में लगी आग

विज्ञापन
भदौरा बस स्टैंड के पास कार की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बाइक में लगी आग। स्रोत- पीड़ित
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड के पास मंगलवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक में आग लग गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि सायर गांव निवासी राम अवध चौधरी रिश्तेदार बलिया जनपद के रसड़ा निवासी पवन चौधरी के साथ मां कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन कर बाइक से गाजीपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह भदौरा बस स्टैंड स्थित सिनेमा हॉल के पास पहुंचे, गाजीपुर की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक घायल हो गए, जबकि बाइक में आग लग गई। लोगों ने बालू और पानी से आग बुझाई। पुलिस ने घायल युवकों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें