फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सबसे तेज दौड़ा बिहार के अजय सिंह का घोड़ा

विज्ञापन
कामाख्या धाम पर आयोजित चेतक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते घुड़सवार। संवाद
विज्ञापन
गहमर। चैत्र नवरात्र की रामनवमी पर शुक्रवार को मां कामाख्या धाम में चेतक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिले के साथ ही आसपास के अन्य जिलों एवं पड़ोसी राज्य बिहार के घुड़सवारों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जमानिया के विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें अजय सिंह का घोड़ा सबसे तेज दौड़ा।
विज्ञापन

मां कामाख्या धाम मेन गेट के सामने मैदान में आयोजित चेतक प्रतियोगिता में प्रदेश एवं बिहार के कुल 22 घुड़सवारों ने अपने घोड़े के साथ हिस्सा लिया। पहले चरण में घोड़ों को चार-चार चक्कर लगाना था। प्रथम चरण में विजयी घोड़ों को दूसरे चरण सेमीफाइनल में चार-चार एवं फाइनल चक्र में मैदान का पांच-पांच चक्कर लगाना था। इस घुड़दौड़ में आखिरी चरण में आठ चेतक पहुंचे।
प्रतियोगिता में बिहार के अजय सिंह का चेतक सबसे तेज दौड़ा। दूसरे स्थान पर चंदौली के संतोष पाठक एवं तीसरे स्थान पर जिले के मुहम्मदाबाद के महंगू यादव का चेतक रहा। विजेताओं को मुख्य अतिथि उद्योगपति अशफाक खां, प्रभारी निरीक्षक गहमर प्रमोद सिंह, जमानिया के रामसजन नागर, दिलदारनगर के योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रुप से ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान अशोक सिंह, पिंटू उपाध्याय, विपिन कुमार, बड़े यादव व शिवशंकर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें