संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। थाना क्षेत्र के करहिया भदौरा रेलवे स्टेशन के बीच बकैनिया गांव के समीप शुक्रवार की रात ट्रेन से गिरकर एक यात्री तड़प रहा था। सुबह शौच करने गए ग्रामीण मोहन की नजर पड़ी तो तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद होश आने पर उसने अपना नाम मनोज कुमार (27) निवासी रामडिरी ,थाना मटिहानी, जनपद बेगूसराय (बिहार) का निवासी बताया।
घायल के मुताबिक वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय का छात्र है। वाराणसी में शिक्षा ग्रहण करता है। पटना से एक परीक्षा देकर वापस संपूर्ण क्रांति ट्रेन से वाराणसी जा रहा था। गर्मी की वजह से ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था कि अचानक गिर गया।
हालांकि चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉक्टर रविरंजन ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सूचना देने के बाद दिलदारनगर रेलवे सुरक्षा बल के जवान को बुलाकर उनके देखरेख में बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।