गाजीपुर। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में स्टाइपेंड में वृद्धि के लिए शुक्रवार को भी बीएचएमएस के प्रशिक्षुओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जारी रहा। प्रशिक्षु डॉ. ऋषभ खरे ने बताया कि, महाविद्यालय के 20 प्रशिक्षु चिकित्सकीय कार्य से विरक्त होकर सातवें दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे।
इस दौरान महाविद्यालय पहुंचे एचएमएआई के सदस्यों ने हड़ताल पर बैठे प्रशिक्षुओं को संगठन का समर्थन पत्र सौंपा। बीएचएमएस के प्रशिक्षुओं की तरफ से बीते कई वर्षों से स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग की जा रही थी। पर उनकी इस मांग पूरी करने के लिए शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ऐसे में प्रशिक्षुओं के पास हड़ताल करने का अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचा था। सरकार जब तक हमारी मांग नहीं मान लेती है। तब तक हमारी यह हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर डॉ. दीपक कुमार, डॉ. हसन रजा मलिक, डॉ. दिवाकर रावत, डॉ. सुधीर, डॉ. आमीन आदि मौजूद रहे।