फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चुनाव आयोग के समर्थन में उतरी भारतीय अवाम पार्टी

विज्ञापन
शहर के सरजू पांडेय पार्क में हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर प्रदर्शन करते भारतीय अवाम पार्टी
विज्ञापन
गाजीपुर। चुनाव आयोग के समर्थन में भारतीय अवाम पार्टी ने मंगलवार को मार्च निकालकर कांग्रेस पर निशाना साधा। मार्च अफीम फैक्ट्री से आरंभ होकर सरजू पांडेय पार्क में जाकर धरना में तब्दील हो गया। पार्टी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव आयोग की विश्वसनीयता कम करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मार्च का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कुंअर नसीम रजा सिकरवार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जाकिर हुसैन उर्फ विक्की ने किया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आयोग पर सवाल उठाकर उसकी विश्वसनीयता कम करने का प्रयास उचित नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव लड़े बिना राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है और चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए अराजकता का सहारा ले रही है। मार्च में हेलाल राजन, रफीक अंसारी, सलीम लाला, श्याम गुप्ता, आफताब आलम, अरशद अंसारी, वसीम अंसारी, गुलाफशा, शाहीन, पाकीजा अंजुम, विनोद, आदि लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें